बेटियों को सुरक्षा न दे पा रही योगी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा राज में महिलाएं और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और हालात ठीक नहीं कर पा रही योगी सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि आज हालात ये हैं कि महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलें, पढ़ने जाएं, किसी समारोह में जाएं या अपनी नौकरी पर जाएं, उनके लिए असुरक्षा का भय आतंक बनकर साथ चलता है।उन्होंने कहा कि हर दिन बलात्कार और यौन हिंसा के मामले दर्ज होते हैं।

इसे भी पढ़ें: मौर्य ने अखिलेश और प्रियंका पर साधा निशाना, बोले- चर्चा में बने रहने के लिए ये लोग करते हैं ट्वीट

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाली सरकार अगर सुरक्षित व्यवस्था नहीं बना सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं। अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां भी दोषी हैं। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी नवोदय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, सीतापुर और आजमगढ़ में बच्चियों से दुष्कर्म तथा कुछ अन्य वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में ऐसी ही घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह