साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही योगी सरकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 13, 2024

लखनऊ। लोकभवन सभागार में मंगलवार को नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों ने सीएम योगी को धन्यवाद कहा। नियुक्ति पत्र पाकर किसी अभ्यर्थी ने अपने पिता के सपने के पूरा होने की बात बताई तो किसी ने अपने परिश्रम की कहानी सुनाई। ज्यादातर अभ्यर्थियों की जुबां पर 2017 के बाद से सरकारी नौकरियों में आई पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए सीएम योगी के प्रति आभार था।

योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। स्वयं सीएम योगी अधिकारियों से विभागों में रिक्त हुए पदों की बराबर जनकारी लेते रहते हैं और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का समय-समय पर निर्देश भी देते हैं। इसी का परिणाम है कि योगी सरकार विगत साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। 

इसे भी पढ़ें: UP में कांग्रेस ने बढ़ा दी सपा की टेंशन, उपचुनाव के लिए पांच सीटों पर ठोका अपना दावा

संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया 

यहीं नहीं, संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। साथ ही दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएम के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी का नतीजा है कि 2016 में प्रदेश की जो बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत थी, वो घटकर 2.4 रह गई है।

नवचयनित अभ्यर्थियों बोले-15 अगस्त से पहले मिला बड़ा तोहफा  

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद राज्य मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुईं वाराणसी की दीप्ति राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 15 अगस्त से पहले उन्होंने हम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दीप्ति ने कहा कि पूरी भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई है।

मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुए प्रतापगढ़ के रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली सरकारों में भर्ती परीक्षाएं किसी न किसी वजह से फंस जाती थीं। उनका परिणाम नहीं आ पाता था, लेकिन सीएम योगी के शासनकाल में समय पर परीक्षा और परिणाम आ रहे हैं। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार।

मंडी पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त हुए अंकित गुप्ता का कहना है कि यह भर्ती बिना किसी लेनदेन के संपन्न हुई है। इसकी परीक्षा में पूरी शुचिता एवं निष्पक्षता का पालन किया गया है। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रमुख खबरें

SEBI विदेशी निवेशकों के नियम आसान बनाने लाएगा कंसल्टेशन पेपर

Innodata Layoffs का असर भारत और Philippines में 500 से अधिक कर्मियों की गई नौकरी

उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई, Jamia Campus विवाद पर Union Minister Pralhad Joshi की दो टूक

खरगे की जुबान पर भड़की मायावती, मोदी के अपमान का लिया बदला!