UP में 50 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करेगी योगी सरकार, 6 माह तक 4,000 प्रतिमाह मिलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार का बड़ा मौका देते हुए राज्य भर में 50 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करेगी, जो बैंकिंग सुविधाओं में मदद करेंगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि योगी सरकार बैकिंग सुविधाओं में मदद के लिए प्रदेश भर में 50 हजार ‘बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी’ तैनात करेगी। प्रवक्ता ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

प्रवक्ता के अनुसार हर बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी को पहले छह महीने तक चार हजार रूपए प्रतिमाह और छह महीने पश्चात चार हजार रूपए प्रतिमाह एवं बैंक से कमीशन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कॉरेस्पोंडेंट सखी बैंक संबंधी लेन-देन में जितने लोगों की मदद करेंगी, उन्हें उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा।

प्रमुख खबरें

MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान

Real Estate कंपनियों की बिक्री 21% गिरी, Q1 में 40,000 करोड़ रुपये की बुकिंग

केमिकल उत्पादों के बजाय अपनाएं ये Natural Hair Mask, बालों को मिलेगा Deep Conditioning और मजबूती का नया आधार

Ranchi के Service Center में Electric Car में विस्फोट से लगी आग, 6 गाड़ियां खाक