PM मोदी, शाह और सोनिया के बाद अब योगी और हेमंत सोरेन का बिहार में हुआ टीकाकरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2021

गया। बिहार के और अन्य नेताओं के राज्य के दूरस्थ गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकाकरण कराए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिहार के गया जिले के टेकारी प्रखंड के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम वहां टीकाकरण कराने वालों में शामिल हैं। इससे पूर्व गया के पड़ोसी जिले अरवल से इसी तरह की गड़बड़ी सामने आयी थी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड हस्ती प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup Debate: अर्जेंटीना पर लगे Referee के पक्षपात के आरोप, VAR के फैसलों ने मैदान पर खड़ा किया नया विवाद

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये हुई सस्ती

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, वित्त वर्ष 2025-26 में 3,343 कर्मी हुए कम

गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद