योगी का निर्देश, 20 से अधिक कोरोना मामले वाले जिलों में वरिष्ठ अधिकारी भेजे जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिये है कि प्रदेश के जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले है वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जायें, और यह अधिकारी वहां जाकर स्थिति का जायजा लें। अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि जिन जिलों में 20 या उससे अधिक कोरोना संक्रमित मामले हैं वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाएं। ऐसे जिलों की संख्या 15 है लेकिन चूंकि गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पहले से ही अधिकारी तैनात है इसलिये चौदह जिलों में ऐसे अधिकारी तुरंत भेजे जाएं। यह वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह तक उस जिले में डेरा डालेंगे और वहां रोगियों के इलाज से लेकर जनता को बंटने वाले राशन और सामुदायिक रसोईझघर आदि की व्यवस्था पर गहरी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह घनी बस्तियों और गलियों में भी अपनी गश्त तेज करें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाएं। अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि जो दूसरे जनपदों या राज्यों से सामान लेकर वाहन आ रहे उन पर किसी भी हालत में यात्री न बैठायें जाएं। ऐसी स्थिति में वाहन जब्त कर लिये जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Social Media पर जंग नहीं जीती जाती, बड़बोले ट्रंप और उनकी सेना को Keyboard Warrior बताते हुए ईरान ने गजब धोया

साबुन के टुकड़ों को न समझें Waste, ये 5 Smart Hacks सुलझा देंगे घर की बड़ी मुश्किलें

Tulsi Puja: Tulsi Plant को चुनरी चढ़ाना शुभ या अशुभ? जानें Puja से जुड़े ये खास Rules, वरना होगी बड़ी भूल

मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और कब्जे के दिए संकेत