कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर योगी के मंत्री का कटाक्ष, यूपी में जमीन तलाश रही कांग्रेस

By सत्य प्रकाश | Oct 22, 2021

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही प्रज्ञा यात्रा पर भाजपा के मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज प्रदेश में अपनी जमीन को तलाशने के लिए नाटक और ढोंग रच रहे हैं। दर्शन अयोध्या में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी अयोध्या पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी की सदस्यता हो सकती है समाप्त

तो वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जाने वाली चुनावी प्रज्ञा यात्रा को लेकर बताया कि आज सभी राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई हैं और तरह तरह के नाटक व ढोंग रच के लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में नकार दिए गए 2017 में नकार दिए गए 2019 में नकार दिए गए और आगे भी 2022 में भी नकारे जाएंगे। तो वहीं कहा कि लखीमपुर आगरा में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसको लेकर जो राजनीति करते हैं जिसके बारे में देश और प्रदेश के लोगों को अच्छी तरह से पता है या सिर्फ राजनीति हो रही है और यह लोग अपनी खोई हुई जमीन को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर