UP की पिछली सरकारों पर जमकर बरसे योगी, कहा- चरम पर था भ्रष्‍टाचार, हर चीज के तय होते थे दाम

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विरोधियों पर वार करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा अपने शासन के जरिए वह जन-जन तक सरकार के कामकाज को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज योगी आदित्यनाथ जौनपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2017 से पहले की सरकारों में पारदर्शिता नहीं थी और भ्रष्टाचार था। इसके साथ ही योगी ने दावा किया कि पहले हर चीज के दाम तय होते थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले की सरकारों के जीन में ही भ्रष्टाचार शामिल था। उस दौरान ठेकेदारों और गुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए ही सरकार की योजनाएं बनती थी और उसका दाम भी पहले ही तय हो जाता था। 

इसे भी पढ़ें: सर्वे के खिलाफ बड़े जंग की तैयारी, मदनी बोले- मदरसों का काम देश को एकजुट करना, 22 सितंबर को देवबंद में बड़ी बैठक

योगी ने वहां मौजूद लोगों के बीच साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उसकी सात पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का भी अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ काम किया है और देश में एक नया विश्वास पैदा किया है। योगी ने कहा, लोगों ने उत्तर प्रदेश मॉडल को स्वीकार कर लिया है और राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेश अब दंगा मुक्त राज्य है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश में मिसाल बनती जा रही है और बेहतर कानून-व्यवस्था निवेश और रोजगार की संभावनाओं को आगे ले जा रही है। 

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!