योगी राज में उन्नाव के जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी, वीडियो वायरल

By अंकित सिंह | Jun 27, 2019

उन्नाव जेल में कैदियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें हाथ में हथियार लहतारे और जेल में शराब पीते हुए देखा गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस और योगी सरकार की काफी आलोचना हो रही है। विवाद बढ़ने पर उन्नाव जेल अधीक्षक एके सिंह सामने आते है और कहते हैं कि घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, 1-2 दिनों के भीतर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बाद में सरकार का ओर से मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार के साथ-साथ जेल महानिदेशक ने इस घटना का संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि ऐसी कोई छोटी घटना नहीं होगी क्योंकि किसी को भी योगी राज में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह