योगी के मंत्री बोले, प्रियंका का हिंदुत्व की बात कर मंदिरों में जाना समझ से परे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

अमेठी (उप्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि जिसके माता—पिता की शादी चर्च में हुई हो, वह हिंदुत्व की बात करते हुए मंदिरों का भ्रमण करे, यह समझ से परे है। सिंह गौरीगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के  विजय लक्ष्य सम्मेलन  को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जिसका पति, मां और भाई जमानत पर हो, वो भी  चौकीदार चोर है  का नारा लगा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसके माता—पिता की शादी चर्च में हुई हो, वह भी हिंदुत्व की बात करे और मंदिरों का भ्रमण करे, यह समझ से परे है। सिंह ने कहा कि हाल में प्रियंका ने वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अपने गले की माला निकाल कर डाल दी थी। इससे उनके संस्कारों की कमी जाहिर होती है।

इसे भी पढ़ें: मोदी ने तेलंगाना में कहा, नए भारत के लिए मतदान करें

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा के लिए हमेशा से कोई चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का विषय रहा है। यह आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस के तमाम अड़ंगों के बावजूद अदालत के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज के अयोध्या दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रियंका उसी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव है जिसके लोगों ने रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और अयोध्या में भगवान राम के जन्म को काल्पनिक कहा था। प्रियंका को इस पर देश को जवाब देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal