कर्नाटक चुनाव में योगी की रैलियों का कमाल, रूझानों में BJP को स्पष्ट बहुमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय की ओर बढ़ते कदम के साथ देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में भाजपा द्वारा चलाया गया चुनावी अभियान की भी खूब चर्चा हो रही है। कर्नाटक चुनावों में प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सबसे ज्यादा 51 रैलियां की थीं। इसके बाद भाजपा की ओर से सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। त्रिपुरा के बाद योगी को कर्नाटक चुनाव के प्रचार के लिए एक बार फिर से पार्टी ने जिम्मेदारियां दी थीं। योगी आदित्यनाथ ने 133 सीटों के लिए 24 रैलियां की थीं।

हालांकि बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए 35 रैलियां तय की थीं, लेकिन यूपी में बरपे मौसमी कहर के बाद उन्हें कर्नाटक दौरे से वापस लौटना पड़ा था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान ही योगी ने कांग्रेस पर जेहादी मानसिकता वाली पार्टी होने का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं जिन्हें भगवान शिव के भक्त के रुप में देखा जाता है। कर्नाटक के लोगों की आस्था भगवान शिव में बहुत है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के लिए योगी आदित्यनाथ का रोल काफी अहम माना जा रहा है। जिन 133 सीटों के लिए योगी ने चुनाव प्रचार किए थे उनमें से ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को फायदा हुआ है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग किया। 

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी

Startup 10 साल में 300 गुना बढ़े, यूनिकॉर्न का घर बना भारत : केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh