विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोले योगी- 5 साल के कार्यकाल में सुशासन और सुरक्षा का माहौल बनाया

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2022

लखनऊ में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता बैठक में भाग लिया। जिसके बाद भाजपा के योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए। यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार किसी सीएम ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और पार्टी दूसरी बार (उत्तर प्रदेश में) सत्ता में आई। ऐसा पहली बार हुआ है। यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। 2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक संगठन की मजबूत नींव रखी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में उनके व्यापक दौरे किए जिसकी वजह के उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत होकर आई है।

इससे पहले लखनऊ में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। सूत्रों के मुताबिक योगी शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी मंत्रिपिरषद में दो दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। बेबी रानी मौर्य अनुसूचित जाति वर्ग के प्रभावी जाटव समुदाय से हैं। ऐसी चर्चा है कि उन्हें नयी सरकार में अहम भूमिका मिलनी तय है।  

प्रमुख खबरें

रेस्टोरेंट जैसी South Indian Chutney का सीक्रेट; Peanut-Coconut चटनी में तड़के का सही तरीका जानें

Commonwealth Games 2026: Rishikanta Singh Chanambam का धमाकेदार प्रदर्शन, Snatch में नया Record बनाकर जीता Silver Medal

Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार

Karnataka के पूर्व सीएम Siddaramaiah का बड़ा फैसला, 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव