बयानों ने बढ़ाया UP का सियासी पारा, योगी ने कहा- जो गर्मी बची है वो निकाल देंगे, अखिलेश ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2022

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। बयानों के लिहाज से देखा जाए तो ये सियासी सरगर्मी बढ़ाने वाला है। सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि खून गर्म नहीं होगा तो जिंदा कैसे रहेंगे? योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर भी तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सीएम को इसलिए गर्मी आ रही है कि उन्हें मनपसंद जगह से टिकट नहीं मिला। मुख्यमंत्री जी को वापस उनके घर भेज दिया गया। 

जिस दिन गर्मी खत्म हो जाएगी हमलोग मर जाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि जहां तक गर्मी का सवाल है जिस दिन गर्मी खत्म हो जाएगी हमलोग मर जाएंगे। जितने भी हम लोग बैठे हैं अगर गर्म खून हमारे अंदर नहीं बहे तो हम जिंदा क्या रहेंगे। लेकिन जहां तक सवाल मुख्यमंत्री जी का है उनका एफिडेफिट देखिए कितनी धाराएं उनके ऊपर थीं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सोच रही है कि उन्हें गलती तो नहीं कर दिया मुख्यमंत्री बनाकर। सीएम के अंदर जो गर्मी आ रही है वो इसलिए आ रही है कि ये टिकट जगह-जगह मांग रहे थे। उनकी मनपसंद टिकट उन्हें नहीं मिली।  

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से नहीं मिला टिकट, सपा ने इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा

पूरी गर्मी शांत करवा देंगे

 सीएम योगी ने  बुलंदशहर में मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए सपा पर दंगाइयों को बचाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार कहा कि 10 मार्च के बाद इनकी पूरी गर्मी शांत करवा देंगे। बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ के पिलखुआ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में दिखाई दे रही है न... मैं मई और जून की गर्मी में भी 'शिमला' बना देता हूं।

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway