Gujarat में बोले योगी, मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद-नक्सलवाद से मुक्त हुआ देश, दुनिया के सामने पेश किया नया मॉडल

By अंकित सिंह | Dec 03, 2022

गुजरात में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा ने आज भी अपनी ताकत झोंक रखी है। गुजरात में दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर 5 दिसंबर को चुनाव होना है। गुजरात में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त तरीके से भाजपा के पक्ष में प्रचार किया और मोदी सरकार की सराहना की। योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। अपने बयान में योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज गुजरात विकास और समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ गुजरात के खंभात में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: क्या भारत के संविधान को नहीं मानते केजरीवाल? ओवैसी बोले- सभी अंधेरे का मुकाबला अंधेरे से करना चाहते हैं

आपको पता था कि गुजरात में प्रचार का आज आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से गुजरात में पूरी ताकत लगाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। इसके अलावा तीन मेगा रोड शो भी किया है। आपको बता दें कि गुजरात में 27 सालों से भाजपा सत्ता में है। एक बार फिर से सत्ता में आने को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई है। पहले चरण के लिए 89 सीटों पर मतदान 1 दिसंबर को हो चुका है। पहले चरण में 63.31% का मतदान हुआ है। गुजरात में चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर