हिमाचल में बोले योगी- कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती, ना सुरक्षा, उसका हाथ माफियाओं के साथ

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। हिमाचल प्रदेश के हरोली विधान सभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं. योगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है। 

इसे भी पढ़ें: 8 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी, युवाओं के लिए 900 करोड़ का स्टार्टअप, हिमाचल के लिए BJP ने 11 वादों के साथ जारी किया संकल्प पत्र

योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं और जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने में पीछे नहीं हटे हैं। आज यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए अधिकार छीना था। उन्होंने सवाल किया कि क्या कश्मीर से अनुच्छेद 370 कांग्रेस कभी हटा पाती? उन्होंने पूछा कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस करा पाती? इसके साथ ही उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी पूछा कि क्या सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस का नेतृत्व कभी कर पाता? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आने के साथ ही एक मंत्र दिया था वह ता सबका साथ और सबका विकास। आज भाजपा की सरकार उसे मंत्र पर अमल करते हुए लोगों का कल्याण कर रही है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते