karnataka में बोले योगी, बजरंग दल को बैन करने की बात कर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

By अंकित सिंह | May 06, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रमुख राजनीतिक दल लगातार प्रचार कर रहे हैं। प्रचार, रैलियों और रोड शो का दौर भी लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज कर्नाटक पहुंचे हैं। योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर जोरदार वार किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें एक भारत श्रेष्ट भारत अच्छा नहीं लगता वे PFI जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। योगी ने कहा कि राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बजरंग दल को बैन करने की बात कर कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं डीके शिवकुमार', हिमंत बिस्वा सरमा बोले- अगर कर्नाटक में सत्ता में आई कांग्रेस तो...

हिमंता ने कहा कि मैं असम से आया हूं, असम पर मुगलों ने 17 बार अटैक किया था। लेकिन वे हमे हराने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि मैं पवित्र भूमि को नमन करता हूं कि यहां को लोगों ने भी टीपू सुल्तान को बार-बार हराया था। 80 हजार लोगों ने कुर्बानी दी थी। आज सिद्दारमैया बोलते है कि हम टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाना है तो पाकिस्तान या बंग्लादेश में मनाओं। यह भारत में नहीं हो सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी, तो कर्नाटक पीएफआई घाटी बन जाएगा। भाजपा आएगी तो सबका साथ सबका विकास होगा।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक