Morbi में बोले योगी, राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस, मोदी के गुजरात विकास मॉडल की पूरी दुनिया में पहचान

By अंकित सिंह | Nov 18, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरजस्त निशाना साधा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर सकती। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात विकास मॉडल की पहचान पूरी दुनिया में है। इसके साथ हू उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान, पीएम मोदी ने अलग-अलग चरणों में अलग-अलग तरीकों से स्थिति का मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि पहले लॉकडाउन के दौरान 'जान है तो जहान है' अभियान के तहत पीएम मोदी ने लोगों को घर पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। 

इसे भी पढ़ें: क्या आजम खान के घर में भाजपा लगा पाएगी सेंध, आकाश सक्सेना पर भगवा पार्टी को इतना भरोसा क्यों?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत दिनों मोरबी में हुई दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों, निकट संबंधियों को खोया उन सबके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना भी करता हूं। पूरा देश मोरबी के लोगों के साथ खड़ा था। वहीं, एक चुनावी सभा में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां नर्मदा ने एमपी और गुजरात को ऐसा जोड़ा है कि हम कभी अलग नहीं हो सकते। नर्मदा जी का पानी पाइप से यहाँ आएगा और किसानों के सूखे खेतों की प्यास बुझाएगा। नर्मदा जी का पानी यहाँ की तस्वीर व किसानों की तकदीर बदलेगा। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा