सोनभद्र हत्याकांड पर विधानसभा में बोले योगी, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2019

लखनऊ। कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोधियों के निशाने पर लगातार रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा में बयान दिया है। योगी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा योगी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलायेगी सरकार। जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। बता दें कि सोनभद्र में घोरावल थाना क्षेत्र के उधा गांव में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त ने एक आईएएस अधिकारी से खरीदी गई 90 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ पहुंचकर जमीन जोतने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी तरफ के लोगों ने स्थानीय ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

 इसे भी पढ़ें: सोनभद्र के जमीन विवाद में चली गोलियां, नौ लोगों की मौत, सीएम ने लिया संज्ञान

एक घायल ने बाद में दम तोड़ दिया। 18 अन्य जख्मी हो गए। जिसके बाद से ही यह वारदात सुर्खियों में छाया रहा। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कियोगी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाली प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंची हैं। आज प्रियंका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश