Yogi In Ayodhya । योगी बोले- समाजवादियों की संवेदना आतंकवादियों के प्रति, बीजेपी ने किया यूपी का विकास

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव जारी है। इन सब के बीच एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादियों की आस्था आतंकवादियों के प्रति है जबकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गरीबों का कल्याण किया। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकियों के साथ है। वे नहीं चाहते कि राज्य का विकास हो। भाजपा की डबल इंजन सरकार 'राम राज्य' की स्थापना के लिए काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा मजबूत और स्थिर सरकार देगी। उन्होंने कहा कि जिन आतंकवादियों ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमला किया था सपा ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज़ मकुदमों को वापस लेने का शर्मनाक काम किया था। समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ। उनकी संवेदना आतंकवादियों के प्रति हैं। योगी ने कहा कि पेशेवर माफिया 4.5 वर्षों तक बिलों के अंदर दुबके थे, चुनाव की घोषणा के बाद फिर से बाहर आकर धमकीबाज बन गए। हमने कहा कि थोड़े दिन और इनकी गर्मी रहने दो 10 मार्च के बाद सब शांत हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कर सकती थी? क्या बसपा ऐसा कर सकती थी? क्या 'बबुआ' कर सकते थे? क्या रामभक्तों पर गोली चलाने वाले इसे बनवाएंगे? क्या राम मंदिर में ताला लगाने वाले बनाएंगे? इसका निर्माण कौन कर रहा है? बीजेपी की डबल इंजन सरकार कर रही। योगी ने दावा किया कि जब हम अयोध्या की पांचों सीटें जितेंगे तो उत्तर प्रदेश में 325 सीटों का समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा। 325 सीट का मतलब एक मज़बूत और दमदार सरकार होगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections | 4 मई के महामुकाबले की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को जीत का चौका लगाने का भरोसा

टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया, Donald Trump ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का दावा

बंगाल चुनाव में जासूसी कांड? मतदाताओं की जेब में मिले कैमरे, 77 बूथों पर फिर से वोटिंग की आहट

पंजाब की सरकार ने हटाई Harbhajan Singh की सिक्योरिटी, राज्यसभा सांसद पहुंचे हाई कोर्ट, तुरंत बहाल करने की मांग की