दिल्ली में चला योगी सरकार का बुलडोजर, रोहिंग्या कैंप तोड़कर खाली करवाई गई 150 करोड़ की जमीन

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। इन सबके बीच राजधानी दिल्ली में भी योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी दिल्ली में यूपी की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को गुरुवार को खत्म कराया। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रोहिंग्या कैंप लगाए गए थे जिसे बुलडोजर से तोड़ा गया है। दिल्ली के जिस इलाके में बुलडोजर चलाया गया है वह इलाका मदनपुर खादर है। बताया जा रहा है कि मदनपुर खादर में करीब 5.21 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा रोहिंग्या ने किया था जिसे अब अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है। इन जमीन की कीमत डेढ़ सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर, योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही, मदनपुर खादर में सुबह 4 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहंगिया केम्पों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए। उ.प्र.सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार