योगी ने देखी 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, अखिलेश का तंज- इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बनती

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” देखी। फिल्म देखने के बाद योगी ने ऐलान कर कहा कि प्रदेश में यह फिल्म कर मुक्त की जाएगी। योगी के 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग दखने को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर लिखा कि ऐतिहासिक फ़िल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उप्र की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती। हालांकि अखिलेश का यह ट्वीट योगी के फिल्म देखते की खबर पर आया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” कर मुक्त की जाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक विशेष स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी थी। शाह ने अपने परिवार के सदस्यों, कई केंद्रीय मंत्रियों, केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और अन्य मेहमानों के साथ मध्य दिल्ली के एक सिनेमा हॉल में 12वीं सदी के राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरता को दर्शाने वाली फिल्म देखी। पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव सहित केंद्रीय मंत्रियों ने फिल्म विशेष शो देखा। सम्राट पृथ्वीराज में संजय दत्त, सोनू सूद ने भी अभिनय किया है। साथ ही ‘मिस वर्ल्ड 2017’ मानुषी छिल्लर ने भी इसके जरिये फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।

प्रमुख खबरें

Skin Care: गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर

Hariyali Teej पर क्यों बढ़ रहा Minimal Mehndi Designs का क्रेज? जानिए 6 Trending Back hand Finger डिजाइंस

Health Tips: पीरियड्स में भी नहीं रुकेगा फैट लॉस, बस डाइट में करें ये छोटे बदलाव

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide