Karnataka Elections: योगी ने कांग्रेस और जेडीएस के खिलाफ मांगा जनता का साथ, कहा- जिस तरह हनुमान जी ने रावण के अधर्म को समाप्त करने...

By अभिनय आकाश | May 06, 2023

उडुपी में रोड शो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने रावण की लंका में जाकर रावण के सभी अधर्म के कार्यों को समाप्त करने में योगदान दिया था ठीक उसी तरह आप सभी को, कांग्रेस और जेडीएस द्वारा पीएफआई को बढ़ावा देने के लिए जो अधर्म का कार्य किया जा रहा है, इसके खिलाफ संगठित होकर डबल इंजन की भाजपा की सरकार को पुन: कर्नाटक में लाना है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में मोदी का सीधा वार, पुरानी आदतें नहीं छोड़ेगी कांग्रेस, तुष्टिकरण, तालाबंदी और गाली को ही बनाएगी चुनावी मुद्दा

इससे पहले  चिंतामणि में रोड शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सिद्धारमैया ने पीएफआई के 175 मामले वापस लिए हैं और 1600 लोगों को जेल से छोड़ा... कांग्रेस ने लंबे समय से तुष्टीकरण की राजनीति की है। जब भाजपा ने इस विषय को उठाया तो डी.के. शिवकुमार कहते हैं कि हम बजरंग बली के मंदिर बनवाएंगे। ये वही बता हुई कि जब हम लोग आगे बढ़कर राष्ट्र की बात करते हैं तो ये चंदन लगाकर, जनेऊ पहनकर अपने हिंदुत्व की बात करते हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत