योगी ने अगस्ता मामले में कांग्रेस को घेरा, कहा- हर क्षेत्र में किया घोटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले पर कांग्रेस को घेरते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी ने जीवन के हर क्षेत्र में घोटाले किये हैं और इसके लिये इस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। योगी ने यहां आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने कारनामों के जरिये इस देश के आम नागरिकों और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती रही है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच केन्द्र में अपनी सरकार के कार्यकाल में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था जिसमें कांग्रेस ने घोटाला ना किया हो। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष और पाताल समेत जीवन के हर क्षेत्र को कांग्रेस ने घोटालों से आच्छादित किया।

यह भी पढ़ें: जेटली ने राहुल से पूछा, सोहराबुद्दीन मामले में जांच का किसने किया सत्यानाश

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मिशेल की गिरफ्तारी से कांग्रेस सबसे ज्यादा घबरायी नजर आयी और उसने उसके लिये सबसे पहले अपना अधिवक्ता भेजा। कांग्रेस रक्षा सौदों के नाम पर किस तरह से बड़े-बड़े घोटालों को अंजाम देती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी करती है। इस वक्त चोर मचाये शोर वाली स्थिति है। अगस्ता मामले में कांग्रेस एक बार फिर बेनकाब हुई है। देश की आवश्यकताओं की समय से पूर्ति नहीं होने पर देश की सुरक्षा पर असर पड़ता है। कांग्रेस अगर रिश्वतखोरी ना करती तो देश की सुरक्षा के मोर्चे पर जो एक लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा है, उससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ रहा है। कांग्रेस को देश की जनता अवश्य सजा देगी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal