योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना बोले- दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए फिर से भाजपा को चुनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

लखीमपुर खीरी (उप्र),  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से दंगा मुक्त प्रदेश के लिए फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनने की अपील की। लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यह बात कही। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन में राज्य में हुए दंगों की याद दिलाते हुए दावा किया कि भाजपा की सरकार में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों अहमदाबाद (गुजरात) विस्फोट मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई है और उन आतंकियों में से एक आजमगढ़ के संजरपुर का है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात