'उनकी सरकार होती तो क्या कोरोना काल में फ्री वैक्सीन और राशन की सुविधा मिलती', योगी का कांग्रेस पर निशाना

By अंकित सिंह | Nov 10, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना। साधा इसके साथ ही उन्होंने मौजूद लोगों से सवाल पूछा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो कोरोना महामारी के दौरान फ्री वैक्सीन और राशन की सुविधा मिलती। अपने संबोधन में योगी ने कहा कि कोरोना के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा भी मिली थी। उन्होंने पूछा कि अगर ये बीमारी दुर्भाग्य से कांग्रेस के शासन में आती तो क्या फ्री में राशन की सुविधा मिल पाती?

इसे भी पढ़ें: भाजपा के चुनाव चिह्न से नफरत करने वाले नेता राष्ट्रीय पुष्प कमल से क्यों घृणा कर रहे हैं?

वहीं, एक अन्य सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह (कांग्रेस) गारंटी बांटते फिरते हैं। उसकी गारंटी का महत्व है जिसकी कोई इज्जत या आबरू हो। जिन लोगों ने 10 साल में 12 लाख करोड़ रुपए के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार किए उनकी गारंटी को हिमाचल की चतुर जनता मानेगी? हिमाचल वाले कांक्रीट काम मानते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं हिमाचल की माताओं को प्रणाम करता हूं। पूरे देश में अगर किसी ने सबसे ज़्यादा वीर सपूत सीमा पर भेजने का काम किया वह हिमाचल की वीरांगना माताओं ने किया है।सोमनाथ शर्मा, विक्रम बत्रा, संदीप कालीया अनेक वीर सपूत मां भारती के चरणों में समर्पित किए।

प्रमुख खबरें

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार