योगी का अखिलेश पर तंज, कहा- खुद को कहते हैं समाजवादी, लेकिन इनके नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

By अंकित सिंह | Jan 25, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है। आपको बता दें कि भाजपा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों पर जमकर आरोप लगा रही है। दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने गुंडे और बदमाशों को टिकट दिया है। यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सपा उम्मीदवारों के बहाने अखिलेश पर तंज कसा है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जो हमने कहा कि सपा गुंडो की पार्टी है, वो अखिलेश यादव सिद्ध कर रहे हैं। जिस प्रकार टिकट वितरण किया जा रहा है, जिनकी ज़मानत कोर्ट भी रद्द कर रहा है, आज़म खान और उनके बेटे को भी वे टिकट दे रहे हैं। अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ