संसदीय इतिहास में रुचि रखते हैं तो संसद संग्रहालय का दौरा अवश्य करें

By प्रीटी | Dec 27, 2022

दिल्ली में घूमने की जगहों के बारे में योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि समय निकाल कर संसद संग्रहालय अवश्य घूमने जाएं। यहां आपको एक नया ही अनुभव होगा जिसे आप सबके साथ बड़े गर्व से साझा करेंगे। हम आपको बता दें कि नई दिल्ली में संसद भवन के पास, भारतीय संसद पुस्तकालय भवन में संसद संग्रहालय है। यह एक संवादात्मक संग्रहालय है जो हमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताता है। संसद संग्रहालय में विदेशी प्रतिनिधियों से लोकसभा अध्यक्ष को मिले उपहारों का दुर्लभ संग्रह भी है।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में एन्जॉय करें New Year Celebration इन खूबसूरत वादियों में

उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त 2006 को संसद संग्रहालय का उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत, तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और कई अन्य प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में किया था। 5 सितंबर 2006 को, संसद संग्रहालय को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। यदि आप भी यहां आना चाह रहे हैं तो एक बार इस संग्रहालय की वेबसाइट पर जरूर विजिट करें ताकि आपको अन्य जानकारियां पता लग सकें।

प्रीटी

प्रमुख खबरें

बजट सत्र स्थगित, 16 April को Parliament का Special Session! Kiren Rijiju बोले- एक बहुत महत्वपूर्ण Bill ला रहे हैं

कला के नाम पर गंदगी बर्दाश्त नहीं...वॉल्यूम 1 गाने को लेकर हनी सिंह, बादशाह को दिल्‍ली HC की फटकार

बंकर में भूखे पेट, नेट-फोन सबकुछ बंद! इजरायलियों को यूं तड़पा रहा ईरान

Kamal Nath का पार्टी लाइन से हटकर बयान, बोले- LPG की कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बना रहे