देश की इस एकमात्र ट्रेन में कर सकते हैं आप मुफ्त में सफर, जानिए कहां से कहां तक चलाई जाती है

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 14, 2022

भारतीय रेल नेटवर्क को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। भारत में एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों की सुविधा के हिसाब से इनमें यात्रियों से अलग-अलग किराया जाता है। लेकिन हम आज आपको इस खबर में भारत की एक ऐसी रेल के बारे में बताएंगे जिसमें आप कानूनी तरीके से फ्री में सफर कर सकते हैं। इस ट्रेन में आपका कोई किराया नहीं लगेगा। आइए विस्तार से जानते हैं इस ट्रेन के बारे में।

 दरअसल इस ट्रेन को भाखड़ा नांगल बांध की जानकारी देने के लिए चलाया जाता है। इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य है कि भावी पीढ़ी भाखड़ा नांंगल बांध के बारे में जानकारी हासिल कर सके। भावी पीढ़ी को यह मालूम हो कि यह बांध कैसे बना था? इसे बनाने में क्या क्या परेशानियां आई थी। बता दें कि इस ट्रेन का संचालन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से किया जाता है।

 यह ट्रेन पिछले करीब 73 सालों से चलाई जा रही है। इस ट्रेन को पहली मर्तबा 1949 में चलाया गया था। आपको बता दें कि 25 गांवों के लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं। इस ट्रेन का सबसे ज्यादा लाभ छात्रों को होता है। छात्र इसके जरिये डैम की जानकारी को हासिल करते हैं। यह ट्रेन नंगल से डैम तक दिन में दो बार यात्रा तय करती है। इस ट्रेन के सभी कोच लकड़ी के बनाए गए हैं। इस ट्रेन में आपको कोई टीटीआई नहीं मिलेगा।

 यह ट्रेन डीजल इंजन से चलती है। 50 लीटर डीजल एक दिन में इस ट्रेन में लग जाता है। इनके अंदर बैठने के लिए लकड़ी के बेंच बने हुए हैं। यह ट्रेन भाखड़ा के पास के गांव बरमला, ओलिंडा, नेहला, भाखड़ा, हंडोला, कालाकुंड समेत और भी गांव के लोगों का यहां आने जाने का एकमात्र साधन ही है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी