Name Numerology: नाम में सुधार कर बदल सकते हैं अपना भविष्य, जानिए क्या कहता है नाम अंक ज्योति

By अनन्या मिश्रा | Nov 20, 2023

ज्योतिष में धर्म-कर्म आदि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के आधार पर हर कोई अपने पिछले जन्म के कर्मों के साथ इस धरती पर जन्म लेता है। व्यक्ति के जीवन में उसका भाग्य अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि अंक ज्योतिष 1500 से भी अधिक सालों से अस्तित्व में है। आज के समय में भी समाज द्वारा इसको काफी गहनता से अपनाया जा रहा है। आज हम आपको नाम अंक ज्योतिष के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि नाम अंक ज्योतिष में यह साबित हो चुका है कि एक गलत नाम किसी भी व्यक्ति के जीवन में कई बाधाएं ला सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Astrological Assessment: स्वराशि का मंगल भारत को दिला सकता है जीत, मंगल करेगा आस्ट्रेलिया का अमंगल

नाम अंक ज्योतिष 

आपको बता दें कि नाम अंक शास्त्र एक वैज्ञानिक और सिद्ध पद्धति है, जोकि लाखों लोगों के लिए सहायक साबित हुआ है। कई लोगों ने अपने नाम में सुधार कर सफलता के नए आयामों को छुआ है। उदाहरण के तौर पर कई भारतीय सितारे हैं, जिन्होंने नाम अंक ज्योतिष के जरिए अपने नाम में कुछ परिवर्तन कर सफलता हासिल की है। इन भारतीय सितारों में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना आदि शामिल हैं। ऐसे में यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि नाम में सुधार करने के बाद उनको अपार सफलता हासिल हुई है। 

नाम अंक ज्योतिष की मदद से नाम में सुधार करने से व्यक्ति को मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। क्योंकि नाम में सुधार करने से ना सिर्फ व्यक्ति की मानसिकता बल्कि व्यक्तित्व में भी बदलाव आता है। साथ ही वह लक्ष्य प्राप्ति भी होती है। जब कोई व्यक्ति अपने नाम में सुधार करता है, तो व्यक्ति को अपना लक्ष्य पाने के लिए कोई अन्य उपाय करने की आवश्यकता नहीं होती है। 

नाम में सुधार करने के कई वजहों पर विचार किया जाता है। जैसे कि अक्षरों की नियुक्ति/वृद्धि मैट्रिक्स, सर्वनाम, पूरे नाम की संख्या, यौगिक संख्या और जन्म व भाग्यांग के साथ संबंध एक अच्छा अंक शास्त्री ही सही नाम सुधार के लिए सही सलाह दे सकता है। 

नाम अंक ज्योतिष के मुताबिक एक गलत नाम व्यक्ति के जीवन और पेशे में उतार-चढ़ाव या अस्थिरता दे सकता है। जिस तरह से किसी गलत पेशे का चयन व्यक्ति के जीवन में संघर्ष ला सकता है। बता दें कि अंक ज्योतिष की मदद से हम जान सकते हैं कि व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने के लिए किस तरह के पेशे का चयन करना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर अगर आपके नाम में अंक 1 (इसमें ए, आई, जे, क्यू और वाई शामिल होते हैं) अधिक बार होता है। तो अधिकतर शादी की संभावनाओं में देरी आती है और प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है। वहीं नंबर 5 में ई, एच, एन और एक्स शामिल हैं। तो आपको पेशे में संघर्ष हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Telegram Ban India Controversy | ऐप स्टोर्स से हटा टेलीग्राम, सरकार ने मेसेज एडिटिंग फीचर बंद करने के दिए निर्देश

मैं समस्याओं को सुलझाने वाला हूँ, Donald Trump ने Benjamin Netanyahu को संभालने का दावा किया, US-Iran Peace Talks के बीच इजराइल से बढ़े मतभेद

Iran US Talks 2026 | Strait of Hormuz पर आर-पार! ईरान ने ट्रंप के फुल कंट्रोल के दावे को नकारा, कहा- हमारे नियमों से चलेगा जलमार्ग

Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी