आप नंबर गेम खेलना जारी रखो, हम इस पर कोई ध्यान नहीं देंगे, ट्रंप के 125% टैरिफ पर आया चीन का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

 अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के बीच, बीजिंग ने संकेत दिया है कि वह आगे इसमें शामिल नहीं होगा, उसने कहा कि अगर अमेरिका टैरिफ बढ़ाना जारी रखता है, तो वह इस पर कोई ध्यान नहीं देगा। चीन ने चेतावनी दी है कि वह आगे अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने को नजरअंदाज करेगा। चीन ने कहा अगर अमेरिका 'टैरिफ नंबर गेम' खेलना जारी रखता है, तो वह इस पर कोई ध्यान नहीं देगा। व्हाइट हाउस ने चीन की जवाबी कार्रवाई का हवाला देते हुए चीनी वस्तुओं पर 245% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की। चीन ने अमेरिका से आयात पर अपने अतिरिक्त शुल्क को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप प्रशासन के चीनी निर्यात पर लगाए गए 145 प्रतिशत शुल्क के जवाब में उसने यह कदम उठाया था। अमेरिका की शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मामला भी दायर किया है। तथ्य पत्र में चीन पर अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एन्टिमनी तथा अन्य प्रमुख उच्च प्रौद्योगिकी सामग्रियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump Tariff News Updates: चीन पर लगा 245% टैरिफ, ट्रंप के ट्रेड वॉर से किसे होगा अधिक नुकसान? फेडरल रिजर्व की आ गई चेतावनी

चीन ने ली चेंगगांग को वाणिज्य मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया। चेंगगांग के पास अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं को संभालने का दशकों का अनुभव है और वे विश्व व्यापार संगठन में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद यह कदम उठाया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि शुल्क गतिरोध को समाप्त करने के लिए समझौता करने की जिम्मेदारी अब चीन पर है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया