Punjabi Suit Fashion: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट में दिखेंगी बेहद प्यारी, हर कोई देखता रह जाएगा

By अनन्या मिश्रा | Jun 12, 2024

फैशन के इस बदलते दौर में हर रोज कोई न कोई फैशन ट्रेंड करता है। वहीं सलवार-सूट एक ऐसा आउटफिट है, जो आप रोजाना से लेकर हर पार्टी व फंक्शन में पहनते हैं। आजकल मार्केट में रेडीमेड से लेकर सूट के फैब्रिक को खरीदकर खुद कस्टमाइज लुक दे सकती हैं। वहीं फैशन के इस बदलते दौर में कई बार हम सेलिब्रिटीज के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं।

आजकल पंजाबी स्टाइल सलवार-कमीज को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप स्टाइल कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: फ्रिजी बालों से ना हों परेशान, घर पर बनाएं ये हेयर जेल

गोल घेरे वाला सूट

आपको कई अनारकली और कलीदार सूट के डिजाइन गोल घेरे में आसानी से मिल जाएंगे। गर्मियों में इस तरह के लाइट वेट प्लेन या प्रिंटेड फैब्रिक से बने सूट कैरी कर सकती हैं। इस सूट के साथ हैवी झुमकी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट करें। गोल घेरे वाले सूट के साथ आप गोटा-पट्टी लेस वाले दुपट्टे को स्टाइल करें।

पटियाला स्टाइल सलवार-सूट

पंजाब में यह सलवार सूट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पटियाला स्टाइल सलवार-सूट के साथ आप फुलकारी दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सलवार के साथ आप शॉर्ट स्टाइल सूट की कमीज बनवाएं और हैवी लुक पाने के लिए घेरे पर चौड़े डिजाइन की लेस लगवा सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ आप गुरकाबी स्टाइल जूती पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

चौड़े घेरे वाला सूट

आप अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए चौड़े घेरे वाले सूट के साथ आप सलवार या पैन्ट्स को कैरी कर सकती हैं। क्योंकि कई बार हम शॉर्ट कमीज पहनने में कंफर्ट महसूस नहीं करते हैं। ऐसे में यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसके साथ ही आप हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ आप एंकल लेंथ वाली पैंट्स कैरी कर सकती हैं। यह आपको मॉर्डन टच देने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत