Lipstick Type: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के लिए नहीं होना होगा परेशान, खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें

By अनन्या मिश्रा | Apr 26, 2024

महिलाएं हो या लड़कियां सजना-संवरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर यदि महिलाओं के फेवरेट मेकअप की बात की जाए, तो इसमें लिपस्टिक सबसे पहले नंबर पर आती है। यह एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो हर महिला व लड़की की पर्स में पाया जाता है। महिलाओं को लिपस्टिक के कलेक्शन का भी काफी शौक होता है। वैसे तो अधिकतर महिलाओं को लिपस्टिक के शेड्स के बारे में जानकारी होती है। लेकिन कुछ महिलाओं को इसके बारे में पता नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: एक्सपर्ट्स से जानिए फेस पर वैसलीन लगाने का सही तरीका, मिलेंगे कई फायदे

क्रेयॉन लिपस्टिक

क्रेयॉन लिपस्टिक लड़कियों को बहुत ज्यादा पसंद होती है। यह देखने में बिलकुल वैसी ही होती है, जैसे कि बचपन में रंग भरने के लिए हम क्रेयॉन का इस्तेमाल करते हैं। यह लंबे समय तक होंठों को नमी देने का काम करती हैं। साथ ही इससे होंठ भी नहीं सूखते हैं।

पैंसिल लिपस्टिक

पैंसिल लिपस्टिक देखने में बिलकुल पेंसिल की तरह होती है। इसको इस्तेमाल करने से लिए सबसे पहले होंठो पर पेंसिल लिपस्टिक की मदद से लाइन बनाएं। फिर आप इसी का इस्तेमाल लिपस्टिक की तरह भी कर सकती हैं।

मैट लिपस्टिक

बहुत सारी लड़कियों को मैट लिपस्टिक पसंद आती है। क्योंकि यह लंबे समय तक टिकी रहती है। हांलाकि इसको लगाने से पहले लिप्स पर लिप बाम जरूर लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपके लिप्स सूखने लगेंगे।

क्रीम लिपस्टिक

क्रीम लिपस्टिक मैट लिपस्टिक की तरह होती है। बस फर्क इतना होता है कि आप बिना लिप बाम के भी इसको लगा सकते हैं। इसका क्रीमी टेक्सचर आपको खूबसूरत लुक देता है।

ग्लॉसी लिपस्टिक

वहीं कई लड़कियों को ग्लॉसी लिपस्टिक बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आपको भी ग्लॉसी लिपस्टिक पसंद है तो आप इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

लिप टिंट

आजकल लड़कियों को लिप टिंट काफी ज्यादा पसंद आते हैं। क्योंकि इनको कैरी करना आसान होता है और इसे लगाना भी काफी ईजी होती है।

प्रमुख खबरें

Praggnanandhaa की राह हुई मुश्किल, Nakamura से ड्रॉ के बाद Candidates में भारत की चुनौती बढ़ी

आपकी EMI पर RBI का बड़ा फैसला जल्द, Inflation के डर से ब्याज दरों में राहत नहीं

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा