अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा: आप जो बोते हैं, वही काटते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार प्रमुख हरीश रावत पर निशाना साधा।

रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। रावत उस समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब प्रभारी महासचिव थे।

उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने का हवाला देकर इस पद को छोड़ दिया था। सिंह खुद को मुख्यमंत्री पद से हटाने में रावत की भूमिका को लेकर मुखर रहे हैं।

उन्होंने रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया, “आप जो बोते हैं, वही काटते हैं। भविष्य की योजनाओं (यदि कोई हो तो) के लिये शुभकामनाएं हरीश रावत जी।”

रावत ने अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को यह कहते हुए सियासी हलकों में हडकंप मचा दिया कि पार्टी संगठन उनके साथ कथित तौर पर असहयोग कर रहा है और उनका मन सब कुछ छोड़ने को कर रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda