Best Tourist Places in Kashmir: प्रकृति की सुंदरता, सुखद जीवन शैली देखनी है तो एक बार कश्मीर जरूर जाएं

By प्रीटी | Jun 01, 2023

कश्मीर एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जिसे भारत देश की शान कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहाँ दुनियाभर के टूरिस्ट खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का दीदार करने आते हैंI कश्मीर एक ऐसा स्थान है जहाँ प्रकृति की सुंदरता, सुखद जीवन शैली और स्थानीय रंगों का मेल दिखाई देता है। यहाँ पर पर्यटकों को कई दिलचस्प चीजें भी देखने को मिलती हैं।

शालीमार बाग

शालीमार बाग श्रीनगर का एक अन्य आकर्षक स्थल है। इस बाग में खूबसूरत फूलों से लदे कई पेड़ हैं। इसके अलावा, यहाँ शांत माहौल, खुशबूदार फूलों, बाग की सुंदरता और बहुत सारे आकर्षक स्थान हैं।

शंकराचार्य मंदिर

शंकराचार्य मंदिर कश्मीर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह कश्मीरी पंडितों के लिए आस्था का प्रमुख स्थल तो है ही साथ ही देश भर से कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक भी यहाँ बड़ी संख्या में आते हैं। साथ ही यहाँ प्रमुख हिन्दू त्योहारों पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: रिजॉर्ट बुक करते समय भूलकर भी न करें ये गलतिय़ां, ऐसे करें पैसों की बचत

कमान सेतु

‘कमान सेतु’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) तक फैला है और यह एक ऐसा पुल है जिससे उरी में पर्यटन की संभावनाओं को तो बढ़ावा मिला ही है साथ ही यहां आने वाले लोगों को समकालीन इतिहास को जानने का मौका भी मिला है। कश्मीर घाटी को पीओके से जोड़ने वाले कमान पुल की सुरक्षा में हमेशा बड़ी संख्या में सैनिक तैनात रहते हैं। यह पुल एक ऐसी नदी के ऊपर है जो भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के रूप में मानी जाती है। लेकिन अब इस पुल को पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद चीजें बदल गई हैं। इस पुल को कमान सेतु के साथ ही ‘अमन सेतु’ भी कहा जाता है।

दूधपथरी

श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर लोकप्रिय पर्यटन स्थल दूधपथरी में आपको खूबसूरत नजारे तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही आपको यहां कश्मीर की स्पेशल नून चाय, मक्के की रोटियां और सरसों के साग का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

बादामवारी उद्यान

बादामवारी बाग में पतझड़ के मौसम में बादाम के पेड़ों पर फूल खिलते हैं जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। दरअसल कश्मीर में एक चलन है कि सुहावने मौसम का स्वागत श्रीनगर के इसी बादामवारी बाग से किया जाता है।

गुलमर्ग

बारामूला जिले के गुलमर्ग में हिमपात देखकर या पड़ी हुई बर्फ में विभिन्न प्रकार के स्नो गेम्स खेल कर पर्यटकों के चेहरे खिल जाते हैं। साथ ही यहां तक आने के लिए गोंडोला राइड का सफर भी बेहद रोमांचकारी होता है। नयनाभिराम दृश्य तो यहां हैं ही। गुलमर्ग में कांच का इग्लू भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इग्लू के अंदर बैठना और खाना-पीना जबर्दस्त आनंद देता है। ‘इग्लू’ बर्फ से बना छोटा घर (हिमकुटी) होता है।

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?