आप भी ले सकेंगे चैन की नींद अगर रात को बिस्तर पर जानें से पहले करेंगे यह काम

By एकता | Apr 18, 2022

सुबह उठकर तो हर कोई नहाता है पर बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो रात को नहाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बिस्तर पर जानें से पहले नहाना पसंद हैं तो यकीन मानिये आप बिलकुल सही रास्ते पर चल रहे हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह की तुलना में रात के समय नहाना बेहद जरुरी हैं वो भी गर्मी के मौसम में। गर्मी के मौसम में एक लंबे, चिपचिपे और थकान भरे दिन के बाद अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो रात के समय नहाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रात को नहाने से हमारे शरीर और स्किन को कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में हम आज के अपने इस आर्टिकल में बताएँगे।

इसे भी पढ़ें: बच्चे में दिख रहे हैं ये लक्षण तो उसे हो सकती है लो बीपी की समस्या, जानें कैसे करें बचाव

- रात में सोने से पहले नहाने से आपके शरीर को शांत रहने में मदद मिलेगी और आप एक अच्छी चैन भरी नींद ले पाएंगे। इसके अलावा रात को नहाना आपके तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद करता है। एक अध्ययन में पता चला है कि हल्के गर्म पानी से 10 से 15 मिनट तक नहाने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: स्वाद ही नहीं सेहत का भी राजा है आम, खाने से होते हैं जबरदस्त लाभ

- सुबह के समय बालों को धोकर आप अगर बाहर निकलते हैं तो प्रदुषण के कारण फिर से आपके बाल गंदे हो जाते हैं और आपके बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में रात के समय नहाते समय आप अपना सिर धो सकते हैं इससे आपको कई फायदे भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, मसल्स ग्रोथ और रिकवरी में मिलेगी मदद

- जब आप बिना नहाएं होने बिस्तर पर जाकर लेट जाते हैं तब आपके शरीर, चेहरे और बालों पर मौजूद सारे जर्म और गंदगी आपके बिस्तर पर ट्रांसफर हो जाती है। ऐसे में आप खुद को कितनी बार भी साफ़ कर लें जितनी बार आप अपने बिस्तर पर लेटेंगे गर्म फिर आपके शरीर पर आ जायेगे। इसलिए बिस्तर पर जाने से पहले नहाना न भूलें।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर