24 जुलाई को इतने बजे से आप देख पाएंगे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का प्रीमियर कल (24 जुलाई) शाम 7:30 बजे डिज्नी + हॉटस्टार पर होगा।

इसे भी पढ़ें: हिमेश रेशमिया ने जन्मदिन पर भगवान से मांगी दुनिया से कोरोना वयरस महामारी के खत्म होने की दुआ

फिल्म के रिलीज के समय की घोषणा करते हुए, मुकेश ने लिखा, "हम इसे और भी खास बनाना चाहते हैं। सभी इसे एक साथ देखें, फिल्म का प्रीमियर, एक ही समय, अलग-अलग जगह (आपके घर) लेकिन एक दर्शक के रूप में यह #SushantSinghRajput Dil Bechara के लिए प्रीमियर के लिए 24 जुलाई को भारत में डिज्नी + हॉटस्टार  पर होगा। "

फिल्म दिल बेचारा 2014 में आयी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ का हिंदी रिमेक है जो जॉन ग्रीन की इसी शीर्षक के उपन्यास पर आधारित है। ट्रेलर में कैंसर से पीड़ित किजी (संजना संघी) और ओस्टियोसरकोमा से ग्रसित मैनी(सुशांत) की कहानी दिखायी गई है। लगभग तीन मिनट लंबा ट्रेलर किजी और मैनी की दोस्ती, प्रेम और उनकी जीवन जीने की लालसा की झलक दिखा रहा है। फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट कर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की जानकारी दी थी अबब प्रीमीयर की जानकारी भी मुकेश ने ही दी हैं। 

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में