Kashmir Beekeeper Sania Zehra की Sweet Success Story पढ़ कर आपको बड़ी प्रेरणा मिलेगी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 18, 2024

कश्मीर में सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना नया उद्यम शुरू करने और सफलता की नई कहानी लिखने के प्रकरण आजकल काफी देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में श्रीनगर के बलहामा क्षेत्र की सानिया जहरा आजकल खूब चर्चा में हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर जम्मू-कश्मीर की युवा महिला मधुमक्खी पालन उद्यम के साथ एक सफल व्यवसायी के रूप में उभर रही हैं। उन्होंने चार साल पहले 35 छत्तों के साथ एक छोटी-सी शुरुआत की थी और आज वह 300 से ज्यादा छत्तों की मालकिन हैं। उनका उद्यम सालाना औसतन 6 क्विंटल गुणवत्तापूर्ण शहद का उत्पादन कर रहा है। प्रभासाक्षी से बात करते हुए सानिया ने कहा कि मधुमक्खी पालन उनका पारिवारिक व्यवसाय है और उन्होंने भी अपने बड़ों के नक्शेकदम पर चलने का मन बनाया और सफलता अर्जित की।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत