दांतों के पीलापन और दर्द से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाना होगा ये नुस्खा

By मृगेंद्र प्रताप सिंह | Aug 26, 2022

ऐसा कोई नहीं होगा जो सफेद और चमकदार दांत नहीं चाहता हो। दांतों को साफ-सुथरा, बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए हम लोग तरह-तरह के टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि कुछ टूथपेस्ट इन दिक्क्तों को दूर करने में मददगार होते हैं। लेकिन कई टूथपेस्ट दांतों को अच्छे तरिकेसे साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दांतों में पीलापन जमने लगता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे लोग खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 


दांतों के पीलापन दूर करने के लिए उपाय:-

आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन यानी ब्रश करें। ऐसा करने से दांतों के पीलेपन से छुटकारा मिल सकता है। वैसे तो सरसों का तेल बालों और सेहत के लिए अति लाभकारी होता है, लेकिन ये दांतों के लिए भी काफी असरदार माना जाता है। सरसों के तेल में नमक डालकर मंजन करने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो जाती है।  आपको बता दें कि सरसों का तेल दांतों पर एक नैचुरल क्लींजर की ही तरह काम करता है। जिससे दांतों की सफाई होने के साथ गंदगी दूर होती है और दांतों के पीलेपन से आपको जल्दी छुटकारा मिल जाता है। 

इसे भी पढ़ें: नींद की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, होगा फायदा

मसूड़ों के दर्द से राहत के लिए उपाय:- 

कई बार लोगों को मसूड़ों के दर्द से बेहद परेशान होना पड़ता है। ऐसे में मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए एवम इससे छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगा सकते हैं। लेकिन अगर मसूड़ों में सूजन है, तो ब्रश का इस्तेमाल ना करें। आप उंगुली से इस पेस्ट को मसूड़ों और दांतों पर धीरे-धीरे लगा सकते हैं। सरसों का तेल मसूड़ों को काफी मजबूत बनाता है। 


बैक्टीरिया दूर करने के लिए उपाय:-

कई लोगों को प्लाक से काफी परेशानी होती है। प्लाक बैक्टीरिया की वजह से ही बनता है। प्लाक में दांतों के बाहरी परत धीरे-धीरे खराब होने लगती है, जिससे  दांतों में सड़न भी शुरू होने लगती है। ऐसे में सरसों का तेल आपके लिए लाभदायक हो सकता है। सरसों का तेल बैक्टीरिया को साफ करने में मददगार होता है, ऐसा करने से मसूड़ों से खून आना भी बंद हो जाता है। दांतों से प्लाक हटाने के लिए आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन या ब्रश कीजिए, आपको इसका सकारात्मक परिणाम अवश्य नजर आएगा। 


कैविटी से आराम मिलने का उपाय:-  

अधिकांश लोग कैविटी की समस्या से जूझते हैं। कैविटी का मतलब है दांत में कीड़े लगना। ज्यादा मामलों में यह बीमारी दांतों की सही से सफाई न करने की वजह से होती है। अगर आपको भी कैविटी की दिक्कत है, तो आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर अवश्य मंजन करें। ऐसा करने से दांतों से बैक्टीरिया दूर होंगे, कीड़े खत्म होंगे और कैविटी से त्वरित आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: पैरों में जलन को हल्के में लेने की ना करें गलती, हो सकता है कई गंभीर बीमारियों का संकेत

सरसों के तेल और नमक से मंजन कैसे करें?

इसके लिए आप एक चम्मच में फूल चम्मच सरसों का तेल रखिए। अब इसमें थोड़ा सा नमक डालिएगा। आप चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इसका पेस्ट बनाइए और इस पेस्ट से मंजन करिए। उंगुली की मदद से इसे दांतों पर धीरे-धीरे लगाना सबसे बढ़िया रहेगा। ऐसा करने से आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि सरसों के तेल में नमक मिलाकर ब्रश करना ओरल हेल्थ के लिए भी काफी बढ़िया साबित हो सकता है।  सरसों के तेल और नमक के मिश्रण से मंजन करने से दांतों के पीलेपन से आपको अवश्य छुटाकरा मिलेगा। इससे कैविटी, प्लाक और मसूड़ों के दर्द को भी जल्द से ठीक किया जा सकता है।


- मृगेंद्र प्रताप सिंह

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11