अब इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो देखने के लिए देने होंगे पैसे, जानिए सब्सक्रिप्शन की कीमत

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 22, 2022

अभी तक हम सब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime vedio, Desney+ Hotstar ऐप्स में सब्सक्रिप्शन लेकर वीडियो  और सीरीज का मजा लिया करते हैं। लेकिन एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेना होगा तभी आप सारे वीडियो कंटेंट का मजा ले सकेंगे। इसी राह पर अब सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम भी चलने की तैयारी कर रहा है। अब आपको इंस्टाग्राम के लिए भी  सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

 क्रिएटर्स अपने फॉलोवर्स से एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज कर सकेंगे। सब्सक्रिप्शन को फिलहाल अमेरिका में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है और वहीं रोलआउट भी किया जाएगा। बास्केटबॉल खिलाड़ी सेडोना प्रिंस, ओलंपियन जॉर्डन चिली अलीजा केली सहित 10 क्रिएटर्स को शुरुआती दौर में परिक्षण का हिस्सा बनाया गया है। फॉलोवर्स अब जिसे फॉलो करेंगे उन क्रिएटर्स के कंटेंट को देखने के लिए महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इंस्टाग्राम के 1 महीने के सब्सक्रिप्शन की कीमत 0.99 डॉलर (करीब 73 रुपये) से लेकर 9.99 डॉलर (करीब 743) होगी।

 एक बार सदस्यता लेने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स केवल सब्सक्रिप्शन कंटेंट ही देख पाएंगे जैसे कि स्टोरीज या फिर हाईलाइट्स। उन्हें एक्सक्लूसिव लाइव कंटेंट के लिए अलर्ट भेजा जाएगा। जहां वह क्रिएटर्स के साथ जुड़ने में सक्षम होंगे। आपको बता दे कुछ समय से इंस्टाग्राम अपने इस प्रमुख फीचर पर काम कर रहा है ताकि वह लोगों को अपने प्लेटफॉर्म पर अपने काम के जरिए पैसा कमाने में मदद कर सके और कंटेंट क्रिएशन जॉब से बाहर निकल सके।

कैसे काम करता है यह सब्सक्रिप्शन?

यूजर्स को उनके द्वारा फॉलो किए जाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स की सामग्री को देखने के लिए एक मासिक सदस्यता शुल्क का भुगतान करना होगा जिसमें हाईलाइट्स और स्टोरी शामिल होंगी। इंस्टाग्राम का यह फीचर जल्द ही शुरू हो सकता है।

प्रमुख खबरें

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार

Ports और Harbour प्रोजेक्ट्स के लिए Environmental Clearance की वैधता बढ़कर हुई 20 साल

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची