मिस्टर राघव चड्ढा ऐसे तो आप डांस करने लगेंगे... AAP सांसद पर क्यों भड़क गए सभापति जगदीप धनखड़

By अभिनय आकाश | Dec 15, 2023

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने  संसद में हुए सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिन के निर्धारित कामकाज को स्थगित करने की विपक्ष की मांग पर सदन में विरोध प्रदर्शन करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को फटकार लगाई। 13 दिसंबर को संसद में सुरक्षा उल्लंघन से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर चर्चा के लिए दिन के निर्धारित कार्य को निलंबित करने के नोटिस को सभापति द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद सभी विपक्षी सदस्य विरोध में उतर आए। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने हाथ का इशारा कर व्यवस्था का प्रश्न उठाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ी

 राज्यसभा सभापति से डांट खाने से एक घंटे पहले राघव चड्ढा ने लोकसभा सुरक्षा चूक पर चर्चा कराने की विपक्षी सांसदों की मांग का समर्थन किया था। क्या विपक्षी सांसद कुछ नाजायज़ मांग कर रहे हैं? क्या वे कुछ ग़लत कह रहे हैं? वे बस इतना कह रहे हैं कि देश की सबसे सुरक्षित इमारत की सुरक्षा में हुई सेंध पर चर्चा होनी चाहिए। मेरा मानना ​​है कि सरकार को मांग मान लेनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति