आपकी असली सफलता पूरी पीढ़ी को प्रेरित करने की काबिलियत है, तेंदुलकर ने कोहली के 100वें टेस्ट पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली| महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 100वें टेस्ट पर उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मैदान पर ‘शानदार’ उपलब्धि के अलावा क्रिकेटरों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करने की काबिलियत उनकी असली सफलता रही है।

तेंदुलकर ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ‘‘कितनी शानदार उपलब्धि। मुझे याद है जब मैंने पहली बार आपके बारे में सुना था, जब हम 2007-08 में आस्ट्रेलिया में थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘तुम लोग मलेशिया में अंडर-19 विश्व कप में खेल रहे थे और टीम में कुछ खिलाड़ी थे जो आपके बारे में बात कर रहे थे, इस खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना, अच्छी बल्लेबाजी कर लेता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम साथ में भारत के लिये खेले, हालांकि यह लंबे समय तक नहीं हुआ लेकिन जो भी समय हमने साथ बिताया, उससे साफ था कि आप चीजें सीखने के लिये इच्छुक थे। आपने अपने खेल पर काम करना जारी रखा और बेहतर होना जारी रखा।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी