नाबालिग लड़की के साथ परिचित युवक ने खंडहर में बंधक बनाकर किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Mar 02, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के खमरिया थानांतर्गत गोकुल नगर के खंडहरनुमा मकान में दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर युवक ने रात भर दुराचार किया। वही नाबालिग की हालत बिगड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए  आरोपी युवक वहाँ से भाग गया। दहशतजदा छात्रा ने मंगलवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट एवं बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से एकमात्र महिला उद्यमी 'मैरीटाइम इंडिया समिट में हुईं शामिल, प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ

इधर छात्रा के रात भर घर न आने से परिजन परेशान हो गए। जिन्होंने अपने स्तर पर तलाश शुरु कर दी। सुबह नाबालिग छात्रा घर आई और रोते हुए परिजनों को अंकित द्वारा किए गए कृत्य के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों की मदद से थाने पहुंचकर छात्रा ने पुलिस को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अंकित श्रीवास्तव के खिलाफ बंधक बनाने, अगवा करने, रेप करने और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच