Varanasi में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी और प्रेमी पर उकसाने का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

वाराणसी में पत्नी और उसके पुरुष साथी के कथितउत्पीड़न से परेशान होकर 30 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लोहटा निवासी राहुल मिश्रा ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी पत्नी संध्या, उसके दोस्त शुभम सिंह उर्फ ​​डेंजर और अपनी सास मांडवी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि संध्या का शुभम सिंह के साथ विवाहेतर संबंध था। वरुणा जोन की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नीतू कदियान ने कहा, सोशल मीडिया पर आत्महत्या से पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई लोगों के नाम ले रहा है।

उन्होंने बताया कि मिश्रा की मां ने बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा