गोंडा में चाकू से हमलाकर युवक की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2024

गोंडा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के पीछे आज सुबह एक युवक का शव होने की सूचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्रीय इकाई के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान परेड सरकार के निवासी विजय पांडेय (22) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर चाकू से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं।

उन्होंने बताया कि परिजनों के मुताबिक, आज तड़के करीब तीन बजे विजय के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आने के बाद वह घर से निकल गया और इसके बाद वापस नहीं लौटा। जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित की गई है और मामले में जल्द ही खुलासा होगा।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर