नवी मुंबई में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, आठ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार कार ने कुछ मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार तड़के खारघर इलाके के हीरानंदानी ब्रिज पर हुई।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक भाग गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Surinder Choudhary ने Kishtwar कांड पर दी चेतावनी, बच्चों पर हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

Manipur CM Y Khemchand Singh बोले, बिना संवाद शांति और विकास संभव नहीं

Jharkhand CEO ने Voter List में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए, अफसरों को निर्देश

Himachal Assembly हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, राष्ट्रगान पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़े