Noida में युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

गौतमबुद्धनगर जिले में थाना फेज़-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव की निवासी सोनू (25) का कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था और शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान कृष्णा ने सोनू को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

अवस्थी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी कृष्णा फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Canada में 19 साल का लड़का बना Shooter, Extortion के लिए घर पर बरसाईं गोलियां, 2 और गिरफ्तार

India-Pakistan मैच अब खास नहीं? Sanjay Manjrekar बोले- Hype ज्यादा, रोमांच खत्म हो गया है

US Trade Deal से पहले भारत ने चल दिया था अपना दांव, Budget और Labour Codes से इकोनॉमी को बनाया फ्यूचर प्रूफ

काली पड़ गई है चांदी? इन 3 घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं अपने Silver Ornaments पर नई Shine