चलती ट्रेन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने शनिवार को बताया कि रेलवे पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक, पुत्र ऋषि (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी पट्टी अहीरान, थाना खेकड़ा, जिला बागपत के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर थाना जीआरपी बड़ौत में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेलवे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 18 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ पोनू, राहुल उर्फ बाबा, विशाल, प्रियांशू एवं सिद्धार्थ उर्फ एलिस के रूप में की गई है और ये सभी खेकड़ा थानाक्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मृतक के परिचितों ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दीपक के परिवार में उसकी पत्नी, 12 वर्षीय एक बेटी और ढाई वर्षीय बेटा है। उन्होंने बताया कि दीपक दिल्ली के भगीरथ पैलेस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में काम करता था और हर सप्ताहांत अपने घर आता था।

घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के डिब्बे में मारपीट और हमलावरों के ट्रेन से कूदकर भागने के दृश्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका