शाहजहांपुर में अवैध संबंधों के कारण युवक की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2025

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक विवाह समारोह में आए एक युवक की कथित रूप से अवैध संबंधों के कारण गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अमित की पत्नी की मौत हो चुकी थी और अमित का ससुराल इसी गांव में था। उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला कि रिश्तेदारी में एक महिला से अवैध संबंधों के कारण अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

एसपी ने बताया कि विवाह समारोह में आए दो व्यक्तियों अभिषेक तथा अमन के विरुद्ध हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज