युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने पदार्पण में राष्ट्रीय खेलों का स्वर्ण पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2022

विश्व अंडर-20 चैम्पियन अंतिम पंघाल ने रविवार को यहां राष्ट्रीय खेलों की महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। हिसार की अंतिम ने राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापति पर ‘विक्ट्री बॉय फॉल’ से खिताब जीता। उनके कोच विकास भारद्वाज ने कहा, ‘‘वह किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखती है। लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के वीडियो मिलना मुश्किल है तो मैंने उसे फाइनल से पहले कहा कि तुम ‘विन बॉय फॉल’ की कोशिश करना। ’’ गुजरात की खलीफा हीना और महाराष्ट्र की स्वाति संजय ने कांस्य पदक जीते।

महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में हरियाणा की मानसी ने चंडीगढ़ की नीतू पर ‘बॉय फॉल’ से पीला तमगा अपने नाम किया। राजस्थान की प्रीती कुमारी और महाराष्ट्र की सोनाली मंडलिक ने कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन में सेना के ज्ञानेंद्र ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण और हरियाणा के विकास ने रजत पदक जीता। वहीं 130 किग्रा में हरियाणा के सतीश ने सेना के नवीन के चोट के कारण हटने से पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब के गुरसेवक सिंह और उत्तर प्रदेश के यंतेंद्र ने इस वर्ग के कांस्य पदक जीते।

प्रमुख खबरें

जिस सामान पर नेपाल-जापान ने लगाया बैन, उस पर अमेरिका-ब्रिटेन ने कर डाला मालामाल

US Iran Military Clash | मिडिल ईस्ट महासंकट! अमेरिकी हमलों में ईरान का वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह, तटीय शहर सिरिक में पीने का पानी बंद

Delhi Malviya Nagar Hotel Fire | लाइसेंसिंग और निगरानी में बड़ी लापरवाही, 21 मौतों के बाद जांच के घेरे में सरकारी एजेंसियां

PoK सुलग रहा, Afghanistan भड़क रहा, दो मोर्चों पर घिर चुके Pakistan की उलटी गिनती शुरू