आपको दोस्त रूस का पूरा समर्थन, पुतिन ने मोदी को फोन कर पाकिस्तान पर क्या कहा?

By अभिनय आकाश | May 05, 2025

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बहुत जरूरी फोन कॉल आया है। ये फोन कॉल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है। पीएम मोदी को रूस के दौरे पर जाना था। लेकिन वो दौरा कैंसिल होता है। उसके बाद राजनाथ सिंह के मॉस्के के विक्ट्री डे परेड में जाने की बात सामने आती है। लेकिन फिर खबर आती है कि राजनाथ सिंह का दौरा भी कैंसिल हो जाता है। इन सब के बीच रूस के विक्ट्री डे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी रहने वाली है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन उठाकर पीएम नरेंद्र मोदी को  कॉल लगाया ये बताने के लिए भारत के साथ वो कितनी मजबूती के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: रूस से लड़वाया, अब खनिज संपदा को अपना बनाया, ट्रंप ने कैसे जेलेंस्की से वसूल ली मदद की पूरी कीमत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की अमेरिकी कोशिश रूस के पक्ष में, मिलीजुली प्रतिक्रिया

TASS की रिपोर्ट के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारत आने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया है। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को 'विजय दिवस' की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इससे पहले 3 मई को रूसी संघ के विदेश मंत्री एस वी लावरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत में पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा की थी। लावरोव ने जयशंकर के साथ अपनी बातचीत में दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया। उन्होंने द्विपक्षीय आधार पर राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से समाधान निकालने का भी आह्वान किया। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है