Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर चमकेगी किस्मत, इस Shubh Muhurat में करें पूजा, जानें क्या है Puja Vidhi

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2026

आज यानी की 02 अप्रैल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हनुमान जयंती के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। इस बार आज यानी की 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। माना जाता है कि चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी प्राकट्य हुआ था। तो आइए जानते हैं इस हनुमान जयंती की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

शुभ संयोग

हनुमान जयंती के दिन बड़ा शुभ योग है। इस बार हनुमान जयंती पर मंगल राशि का परिवर्तन होगा। इस दिन मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पिता-पुत्र पहले से विराजमान हैं। हनुमान जयंती के दिन हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग भी रहेगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर व्रत का संकल्प लें और पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या फिर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित करें। अब हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और उनको लाल सिंदूर, चमेली का तेल और चंदन आदि अर्पित करें। फिर बजरंगबली को पंचामृत, बूंदी के लड्डू या फिर रोट का भोग लगाएं।

ऐसे चढ़ाएं चोला

बता दें कि चमेली के तेल और सिंदूर से तैयार हुए लेप को चोला कहा जाता है। माना जाता है कि हनुमान जी को विशेष दिनों पर चोला चढ़ाने से या प्रतिमा पर लेप लगाने से सोई तकदीर जाग सकती है। हनुमान जी को मंगलवार, शनिवार, बड़ा मंगल और हनुमान जयंती के दिन चोला चढ़ाना उत्तम होता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission मार्च के दौरान Akhilesh Yadav और Abhishek Banerjee समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi, LoP बोले- हमें क्यों रोक रही पुलिस?

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर 1 बजे तक 58.37% मतदान

सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा